Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri Gana: रानी चटर्जी ने खेसारी संग किया धमाकेदार डांस, 2 करोड़ लोगों ने देखा भोजपुरी गाना मौका के लाभ ला

Khesari Lal Yadav Rani Chatterjee Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने 'मौका के लाभ ला पाजा में दाब ला' को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें खेसारी और रानी की हॉट केमिस्ट्री दिख रही है।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  20 July 2022 7:06 AM GMT

Khesari Lal Bhojpuri Song Video: भोजपुरी गानों दर्शकों में खूब पसंद किया जाता है। बात अगर एक्टर खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी जैसे भोजपुरी स्टार्स की हो तो ये इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। खेसारी और रानी साथ में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। हाल ही में खेसारी लाल और इन दिनों उनका एक पुराना भोजपुरी गाना मौका के लाभ ला इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी गाने 'मौका के लाभ ला पाजा में दाब ला' को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें खेसारी और रानी की हॉट केमिस्ट्री दिख रही है। तीन मिनट 21 सेकंड लंबे इस गाने की शुरुआत रानी के किलर डांस मूव से होती है फिर दोनों डांस करने लगते हैं। खेसारी और रानी का 'मौका के लाभ ला पाजा में दाब ला' गाना 2015 में आई भोजपुरी फिल्म जानम का है। इसमें खेसारी लाल और रानी चटर्जी के अलावा पूनम दुबे और विराज भट्ट भी अहम रोल में दिखे थे। इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 2 करोड़ 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने खुद खेसारी ने ही गाया है। उनके साथ भोजपुरी सिंगर अलका पहाड़िया ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं।



Next Story