Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri gana 2022: अरविंद अकेला कल्लू ने नीलम गिरी से शादी करने का बनाया मन, देखें लेला नेनुआ आ-आ-आ का वीडियो

हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘लेला नेनुआ आ-आ-आ’ इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ नीलम गिरी और प्रियंका रेवारी अपनी दिलकश अदाओं से तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  22 July 2022 6:13 PM GMT

भोजपुरी इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी जगत में अपने गानों के साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'लेला नेनुआ आ-आ-आ' इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ नीलम गिरी और प्रियंका रेवारी अपनी दिलकश अदाओं से तहलका मचाती हुई नजर आ रही हैं। अरविंद अकेला कल्लू प्रियंका की कातिलाना अदाओं को देख मदहोस हो उठते हैं और उनके साथ जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। गाने में आप नीलम और प्रियंका की हॉट अदाओं को देख अपना दिल दे बैठेंगे। कभी हॉट पैन्ट तो कभी ब्लू और ब्लैक घाघरे में नीलम गिरी दर्शकों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाए हुए हैं। गाने को देशी अंदाज में फिल्माया गया है। वहीं गाने को अब तक 58 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने को अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने की लिरिक्स यादव राज ने लिखा है। जबकि म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है।



Next Story