Bhojpuri Song: अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'फंसाली बंगलिनिया' वायरल, Video
X
By - Desk Editor |19 July 2022 11:55 PM IST
Latest Bhojpuri Song: अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है, जिसका नाम फंसाली बंगलिनिया है। ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
Ankush Raja And Shilpi Raj New Bhojpuri Gana Video: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा और शिल्पी राज का नया गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। उनके इस नए गाने का नाम फंसाली बंगलिनिया है। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स बॉस रामपुरी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। फिलहाल ही ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और अब तक इस गाने के वीडियो को 1 लाख 76 हजार व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में शिल्पी राज ने साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लोगों को ये भोजपुरी गाना काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।
Next Story