Akshara-Khesari Song: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल के नए सॉन्ग 'सुनामी' से यूट्यूब पर आई व्यूज की बाढ़
Akshara Singh Khesari Lal Yadav Song:अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का नया नया ‘सुनामी’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने के व्यूज यूट्यूब पर लगातार बढ़ रहे हैं। फैंस को अक्षरा और खेसारी का ये नया गाना खूब पसंद आ रहा है।
Akshara Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song Tsunami: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। उनके भोजपुरी गाने के लिए फैंस के बीच क्रेज बना रहता है। वहीं बात करें भोजपुरी की बॉस लेडी और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की तो, उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। अक्षरा की फिल्मों और गानों से लेकर फोटो-वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में जब भोजपुरी के दो पॉपुलर स्टार किसी सॉन्ग में साथ नजर आएंगे तो धमाका होना लाजिमी है। लेकिन इस बार धमाका नहीं हुआ बल्कि 'सुनामी' आ गई।
जी हां खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का नया गाना सुनामी जोकि हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के पहले ये इस गाने को लेकर अक्षरा और खेसारी सुर्खियों में थे। ऐसे में रिलीज होने के बाद गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने में अक्षरा और खेसारी की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। खूबसूरत जोड़ी, धमाकेदार डांस के साथ अक्षरा और खेसारी ने सच में सुनामी गाने से यूट्यूब पर व्यूज की बाढ़ ला दी।
अक्षरा और खेसारी लाल का 'सुनामी' गाना 12 जून को सलीम सुलेमान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। सुनामी गाना एक दम बॉलीवुड स्टाइल मे तैयार किया गया। जोकि बॉलीवुड सॉन्ग को भी कड़ी टक्कर देता है। गाने के म्यूजिक को बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर सलीम-सुलेमान ने तैयार किया है। खेसारी लाल यादव गाने को आवाज दी है। इसके बोल सुजीत यादव, श्रद्धा पंडित और आदित्य कालवी ने लिखे हैं। संगीत दिया है पंडित मोहित, आरती और अंशुमन शर्मा ने। वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है और असलम खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। महज तीन दिनों में ही सुनामी गाने को यूट्यूब पर 2,271,946 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।