Bhojpuri Actress Kanak Pandey Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस कनक पांडे के बोल्ड डांस मूव्स पर फिदा हो जाएंगे आप, देखें वीडियो

Bhojpuri Actress Kanak Pandey Dance: भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत कम समय में खुद को स्थापित करने वालीं एक्ट्रेस कनक पांडे (Kanak Pandey) इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। कनक पांडे के फोटो और वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं यूट्यूब पर भी कनक के गानों को दर्शक जमकर देख रहे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की आईटम गर्ल कही जाने वालीं कनक पांडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस कनक पांडे ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड 2018 का है जिसमें कनक पांडे ने जमकर ठुमके लगाए हैं।
View this post on Instagram😍😘😗😙😚IBFA Malaysia 2018😍😚😙💃💃💃💃💃
A post shared by Kanak Pandey (@iamkanakpandey) on
कनक पांडे (kanak Pandey Video) की सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो आग की तरह वायरल होते हैं। फैंस कनक के वीडियो को खूब पसंद करते हैं और जमकर रिएक्शन भी देते हैं। कनक पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय समय पर कनक अपने फ़ोटो फैंस के साथ साझा करती हैं।
कनक पांडे अब जल्द ही डिजिटल मीडिया पर एंट्री करने वाली हैं। अल्ट बालाजी के भोजपुरी शो 'हीरो वर्दी वाला' में कनक का जलवा दिखेगा। बता दें इस वेब सीरीज का निर्देशन महेश पांडे कर रहे हैं। इस वेब सीरिज में कनक के साथ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी।