Deepika के बिकिनी विवाद के बीच निशाने पर आए भोजपुरी कलाकार, इन हॉट वीडियो ने सभी की भावनाओं को किया आहत

Netizens target Bhojpuri stars: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बेशरम रंग गाना रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की धूम मची हुई है। इस गाने में दीपिका केसरिया बिकिनी में हॉट डांस करती नजर आ रही हैं। दीपिका की ड्रेस का रंग देख लोगों का पारा चढ़ गया। इसी बीच अब भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के पुराने म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस भगवा ड्रेस में डांस कर रही हैं। लोग ट्विटर पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।
ट्रोल हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे
'भावना आहत प्रजाति' को ये दिखाई नहीं देगा क्यूँकि इस गाने में शाहरुख खान नहीं है…https://t.co/hfVMjgLc9Z pic.twitter.com/tTwj2ypw9J
— Shailendra Jigyasu (@shailendraydv12) December 18, 2022
एक तरफ लोग दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के सख्त खिलाफ हैं। फिल्म पठान का देशभर में विरोध हो रहा है। हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में शाहरुख खान का पुतला फूंका गया। उस वक्त लोगों ने किंग खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच, प्रमुख भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ विवादों में फंस गए। दरअसल सोशल यूजर्स इन स्टार्स के पुराने वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिसमें रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे भगवा पहने इन एक्टर्स के साथ हॉट रोमांस कर रही हैं। एक यूजर ने खेसारी को ट्रोल करते हुए लिखा, 'भाजपा सांसद निरहुआ जी भगवा रंग का बहुत सम्मान करते हैं। इस पर बुद्धिजीवी कुछ नहीं कहते।
किंग खान की फिल्म आज रिलीज होने जा रही है
आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।