Bhojpuri Gana: अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना छाया, वीडियो में द‍िखी पत्नी की दर्द भरी दस्तान

X
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। उनके गाए हुए गानों को अक्सर लोग गुनगुनाते हुए झूमने लगते हैं। अब अंतरा सिंह का एक नया गाना दर्शकों को खूब भा रहा है।

New Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गाने काफी पॉपुलर हैं, उन्होंने पहले भी सोना के सिकड़रीया, लॉकडाउन स्पेशल वीडियो और शादी से पहले ए जान जैसे कई गाने गाए हैं। अब अंतरा सिंह अपना एक नया गाना लेकर आई हैं, जिसका नाम है- 'चलता थरेसर सईया के लॉकडाउन में'। गाने के वीडियो में पति- पत्नी के नोंकझोंक को दिखाया गया है कि किस तरह पति के काम में व्यस्त रहने से पत्नी परेशान रहती है और पति से शिकायात करती है कि लॉकडाउन में भी वो उन्हें बिलकुल वक्त नहीं देते हैं।


आपको बता दें कि अंतरा सिंह ने इस गाने को गाया है और इसके बोल अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक रोशन सिंह का है और इसे डायरेक्ट किया है रवि पंडित ने। अंतरा सिंह प्रियंका के इस गाने को अबतक 72,640 व्यूज मिल चुके हैं।



Tags

Next Story