फोटो: Ananya Pandey ने वरुण धवन को लगाया गले, आइसक्रीम का लुत्फ उठाते नजर आए एक्टर

Ananya Pandey Post: अनन्या पांडे बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। अनन्या पांडे ने हिंदी सिनेमा से लेकर टॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। अनन्या पांडे की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी फ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की है जो इंटरनेट पर हिट हो गई है।
Ananya Pandey ने वरुण धवन पर बरसा प्यार
Ananya Pandey ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अनन्या वरुण को गले लगा रही हैं और उनके दोनों चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है। वहीं वरुण धवन हाथ में आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा था।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में यह लिखा।
Ananya Pandey ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे आध्यात्मिक दोस्त @varundvn आइसक्रीम खा रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो उन्होंने 'अच्छा फोटो' लिखा, इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने 'क्यूट' लिखा। वहीं कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार का इजहार किया।