मुंबई तूफान में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, शव तीन दिन बाद मिले

13 मई को मुंबई में आए तूफान और धूल भरी आंधी ने भारी तबाही मचाई थी। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे।
हालांकि, इस हादसे की एक और दुखद खबर सामने आई है। घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से मारे गए लोगों में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के मामा-मामी भी शामिल थे।
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी इंदौर के रहने वाले थे और वीजा बनवाने के लिए मुंबई आए हुए थे। हादसे के दिन वे अपने घर वापस लौट रहे थे, जब वे घाटकोपर में फंस गए और होर्डिंग गिरने से उनकी मौत हो गई।
शुरुआत में, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन तीन दिन बाद शवों की पहचान होने पर पता चला कि वे कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार हैं।
इस हादसे से कार्तिक आर्यन और उनका परिवार गहरे सदमे में है। अभी तक अभिनेता की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मुंबई पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तेज हवाओं के दौरान घरों से बाहर न निकलें।
फैन्स कार्तिक आर्यन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहें है।
