Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

शाहिद कपूर की 'देवा' के सेट से शानदार तस्वीर वायरल, दमदार लुक ने मचाया धमाल

शाहिद कपूर की देवा के सेट से शानदार तस्वीर वायरल, दमदार लुक ने मचाया धमाल

https://www.facebook.com/filmchi.liveBy : https://www.facebook.com/filmchi.live

  |  22 March 2024 11:02 AM GMT

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म के लिए जी जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने 'देवा' के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो फिल्म के निर्देशक रोशन एंड्रयूज के साथ नजर आ रहे हैं।


तस्वीर में शाहिद का दमदार लुक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। तस्वीर के साथ शाहिद ने लिखा, "फिल्में बनाना एक चमत्कार से कम नहीं होता है। रोशन एंड्रयूज के साथ 'देवा' के सेट से।"


शाहिद का यह लुक उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।


'देवा' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को दशहरे के मौके पर रिलीज होगी।


शाहिद कपूर 'देवा' के अलावा कई अन्य फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म 'अश्वत्थामा' में नजार आयेगे। यह फिल्म महाभारत से प्रेरित होगी। महाभारत पर आधारित इस फिल्म में शाहिद कपूर अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही 'कबीर 2' में नजर आएंगे। यह साल 2019 में आयी कबीर सिंह की सीक्वल फिल्म होगी।


यह कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद कपूर बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी हर फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। 'देवा' में भी उनका दमदार लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

Next Story