Akshara Singh - Aag Lage na raja: रजाई में आग लगा रहे हैं अक्षरा सिंह के साथ खेसारी, देखें हॉट गाना

X
Akshara Singh, Khesari Lal Yadav - Aag Lage Na Raja : अक्षरा सिंह के साथ खेसारी के इस गाने को उनका सबसे हॉट और बोल्ड गाना कहते हैं। गाने में खेसारी लाल यादव अक्षरा सिंह के साथ जम कर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Akshara Singh and Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों और गानों में एक साथ काम किया है। लेकिन उनके इस गाने 'आग लागे ना राजा' में अक्षरा सिंह ने खेसारीलाल यादव के साथ जबरदस्त रोमांस किया है। गाने में अक्षरा सिंह काफी हॉट और बोल्ड सीन दे रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का अब तक का सबसे हॉट गाना कहा गया है।

खुले बालों में अक्षरा सिंह इस गाने में कहर ढा रही हैं। गाने को यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में खेसारी लाल यादव रजाई ओढ़ कर सोए रहते हैं, तभी अक्षरा सिंह आती हैं और उन्हें अपनी अदाओं से छेड़ने और उकसाने लगती हैं। हालांकि यह सब कुछ अक्षरा सिंह के सपने में होता है जो कि आखिर में उनके बेड से गिरने पर टूट जाता है।


Tags

Next Story