Bhojpuri Sawan Song: शुरू होने वाला है सावन का महीना, भोजपुरी के बोलबम और कांवड़ गीत बनाएंगे इसे और भक्तिमय
Sawan Bhopuri Geet 2022: इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। सावन का महीना हिंदू धर्म के लिए बेहद पवित्र महीना होता है। इस पूरे माह शिवभक्त भोलेनाथ की पूजा और भक्ति में लीन होते हैं। लेकिन भोजपुरी गीतों के बिना सावन का महीना अधूरा सा लगता है। भोजपुरी में तो सावन शुरू होने से पहले ही सावन के नए-नए गीत शुरू होने लगे हैं। खेसारी लाल, अंकुश राजा और शिल्पी राज जैसे कई कलाकारों के सावन गीत रिलीज हो चुके हैं और ये गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। आप भी इन गानों के साथ सावन का मौहाल भक्तिमय बना सकते हैं।
समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना 'शंखपोला ले अईहs ना' भी रिलीज हो चुका है। सावन के पहले ही यह गाना भक्तिमय माहौल बना रहा है। भोले के भक्त गाने के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना कांवर गीत का है और गाने में समर सिंह कंधे पर कांवर लेकर बाबा धाम के लिए जाने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।