Bhojpuri Song: हिट हुआ अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग नाच रे पतरकी 2.0, यूट्यूब पर पार हुए 100 मिलियन व्यूज
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘नाच रे पतरकी 2.0’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने को यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं।
Arvind Akela Kallu Song Naach Re Patarki 2.0: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा जगत में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि आवाज को लेकर भी खूब मशहूर हैं। अपनी अदाकारी और गानों से अरविंद अकेला कल्लू ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। यही कारण है कि उनके गाने हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं। फिलहाल इन दिनों अरविंद अकेला का एक नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने का नाम है 'नाच रे पतरकी 2.0'। यह गाना रिलीज होने के बाद से ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
'नाच रे पतरकी 2.0' भोजपुरी गाना इसी साल 10 फरवरी को यानी लगभग तीन महीने पहले रिलीज किया गया था। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें अरविंद अकेला कल्लू का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। वह हिप हॉप करते हुए बिल्कुल डैपर लुक में नजर आ रहे हैं। गले में मोटा चैन और चश्मे के साथ उनका लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही आकांक्षा दुबे के साथ गाने में उनकी केमिस्ट्री भी खूब जम रही है। आकांक्षा दुबे ने भी अपने डांस से 'नाच रे पतरकी 2.0' गाने में खूब जलवा बिखेरा। आकांक्षा गाने में एक आइटम गर्ल के रोल में नजर आ रही है।