इस गाने ने सपना चौधरी को बनाया था सुपरस्‍टार, वायरल हो रहा है वीडियो

अपने ठुमकों से लाखों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने आज खूब धूम मचाते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि वह कौन सा गाना था जिसने उन्‍हें सुपरस्‍टार बनाया।;

Update: 2020-12-02 17:19 GMT

नई दिल्‍ली। जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का जन्‍म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। सपना बचपन से इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें उच्च शिक्षा छोड़नी पड़ी। 2008 में सपना चौधरी के पिता का निधन हो गया था, उस समय वह सिर्फ 18 साल की थीं। सपना चौधरी के पिता भी गायक थे और उन्‍होंने सपना की मां से लव मैरेज हुई थी। अचानक पिता की तबीयत खराब होती चली गई और इलाज कराने के लिए उन्‍हें घर तक गिरवी रखना पड़ा।

इसके बाद सपना ने स्‍टेज का रुख किया। उन्‍होंने अपने हुनर को प्रोफेशन बनाया। अपने ठुमकों से लाखों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने आज खूब धूम मचाते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि वह कौन सा गाना था जिसने उन्‍हें सुपरस्‍टार बनाया। सबसे पहले उनका गाना सॉलिड बॉडी आया था जिसके बाद उनकी प्रसिद्ध‍ि हर तरफ हुई।

Full View


अब वह हरियाणा से निकलकर यूपी, बिहार और मध्‍यप्रदेश के लोगों को भी अपने ठुमकों का दीवाना बना रही हैं। कुछ वक्‍त पहले वह बिहार में शो करने गई थीं तो उनकी एक झलक पाने को फैंस पागल हो गए थे। हाल ही में वह नेपाल में अपने डांस का जादू दिखाकर वापस आई हैं। सपना हरियाणवी (Haryanvi) और भोजपुरी (Bhojpuri) लोकगीत रागिनी गाने के लिए जानी जाती हैं और साथ ही उन गीतों पर डांस करने के लिए मशहूर हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी एक गाने की वजह से ग्‍लोबल स्‍टार बनी हैं। वह बिग बॉस 11 का हिस्‍सा रही है और बॉलीवुड में डेब्‍यू भी कर चुकी हैं।

Tags:    

Similar News