Sunny Leone धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन को केरल की अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उनके और उनके पति डेनियल वेबर के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले पर रोक लगा दी। केरल के एक इवेंट मैनेजर ने यह केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लियोन को कार्यक्रम में शामिल होने और प्रदर्शन करने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया गया था, लेकिन अभिनेत्री नहीं आई। राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने चार साल पहले कोझीकोड में स्टेज शो के लिए कंपनी के साथ अनुबंध की शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में सनी और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Tags: