Bhojpuri Song: माही श्रीवास्तव के गाने 'सईयां डोले' ने मचाया गदर, हॉट अंदाज के दीवाने हुए फैंस

Bhojpuri gana Saiya Dole: जानी मानी भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना सईयां डोले रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। यह गाना माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है।;

Update: 2022-05-03 14:54 GMT

Bhojpuri gana Saiya Dole: जानी मानी भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना सईयां डोले रिलीज हो गया है और धूम मचा रहा है। 27 अप्रैल को रिलीज हुए इस गाने को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शिवानी सिंह का नया गाना माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। गाने को जितनी खूबसूरती के साथ शिवानी सिंह ने गाया है, उतने ही दमदार तरीके से इसे माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। गाने में माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं का ऐसा जादू चलाया है कि देखने वाले दंग रह गए हैं। गाने के बोल रोहित पाठक ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक जेपी तिवारी ने दिया है। गाना यूट्यूब के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर हो रहा है।


Full View


Tags:    

Similar News