Sapna Choudhary Dance on Teri Aakhya Ka Yo Kajal: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस के लाखों फैंस हैं। सपना आज देश का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। सपना कुछ साल पहले तक केवल स्टेज शो करती थीं लेकिन अब उनके कई वीडियो एलबम रिलीज हो चुके हैं। सपना के गानों के इतने फैंस हैं कि रिलीज होते ही उनके गाने यू-ट्यूब पर धूम मचा देते हैं। उनका एक गाना इन दिनों यू-ट्यूब पर छाया हुआ है जिसमें वो अपने सबसे चर्चित गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करती दिख रहीं हैं। वीडियो में वो व्हाइट कलर का सूट पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने बालों को खोला हुआ है। सपना के आसपास उनके सिक्योरिटी गार्ड खड़े हुए दिख रहे हैं। गाने में फैंस का क्रेज भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Full View


Tags: