Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी के गानों ने साल 2019 में धूम मचाया है। यूट्यूब पर व्यूज के मामले में सपना चौधरी के गानों ने कई बॉलीवुड गानों को भी पीछे छोड़ दिया है। इनमें से एक है लाड पिया के। सपना के इस गाने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यूट्यूब पर 'लाड प‍िया के' के गानों को अब तक 26 करोड़ से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में सपना चौधरी ब्‍याहता बनी है। सपना चौधरी अपने पति के साथ रोमांस करती द‍िख रही हैं। सपना चौधरी इस गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सपना चौधरी का ये गाना मोर हरियाणवी रिलीज चैनल ने रिलीज किया है। सपना चौधरी के अपोजिट इस गाने में प्रदीप बोरा हैं। इस गाने को राजू पंजाबी और सुशीला ठाकुर ने गाया है। आपको बता दें कि सपना बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट थीं। 

Full View


Tags: