Sapna Choudhary New Song Jalebi: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी का नया गाना जलेबी रिलीज हो गया है। इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को एक दिन में ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी इस गाने में बिंदर दनोदा के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी के कई अवतार देखे जा सकते हैं। वहीं, फैन्स को बिंदर और सपना चौधरी की केमेस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 11 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने ही लिखे हैं। गाने का म्यूजिक वी.आर. ब्रॉस ने दिया है। 

Full View


Tags: