हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी बिग बॉस 11 में जलवा बिखरने के बाद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि समय के साथ उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया है, लेकिन उनका देसी अंदाज आज भी लोगों के दिल के बेहद करीब है। वहीं हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुछ तस्वीरें शेयर की है।

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वो हरे रंग के सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'हां, सब कुछ सरल है, ये लोग हैं जो चीजों को मुश्किल बनाते हैं'। सपना के इस तस्वीर को शेयर करते ही फैंस लगातार लाइक और कमेंट करना शुरू कर दिया।

सपना की ये तस्वीरें एक इवेंट की है, जहां वो डांस परफॉर्मेंस करती नजर आ रही है। इस दौरान उनकी अदाएं देखते बन रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सपना अपने टैटू को दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

Full View
Full View
Tags: