नई दिल्‍ली। सावन के महीने में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी रंग ना जमाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। सपना चौधरी हर मौके पर गाना लेकर आती हैं। होली का रंगीन त्‍योहार हो या दीवाली का चमकीला मौसम, हर मौके पर उनके गाने धूम मचाते हैं। इन दिनों देशभर में हर तरफ भोले की धूम है। हर तरफ कांवड़ यात्राएं नजर आ रही हैं। बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंज रहे हैं। इस बीच यूट्यूब पर सपना चौधरी का गाना 'भोले का स्‍वैग' छाया हुआ है। हरियाणवी का यह भक्ति गीत खूब सुना जा रहा है।

सपना चौधरी वैसे तो स्‍टेज कार्यक्रमों के लिए जानी जाती हैं। उन्‍होंने अपना डांस करियर भी स्‍टेज से ही शुरू किया था। पहले वह हरियाणा में छाईं और फ‍िर धीरे धीरे उन्‍होंने बाकी राज्‍यों में अपनी फैन फॉलोइंग बनाई। अब सपना चौधरी देशभर में कार्यक्रम करती हैं। स्‍टेज के साथ सपना अब एलबम भी खूब कर रही हैं। पंजाबी और हरियाणवी के कई सिंगर्स के साथ उन्‍होंने एलबम में काम किया है। इन दिनों उनका नया एलबम भोले का स्‍वैग रिलीज हुआ है।

Full View


15 जुलाई को रिलीज हुए इस एलबम के टाइटल सॉन्‍ग को हजारों बार सुना जा चुका है। यह गाना रैप सॉन्‍ग है जिसमें सपना चौधरी का न‍िराला अंदाज दिखाई दे रहा है। सपना पलाजो के साथ गोल्‍डन कलर का टॉप पहने नजर आ रही हैं। वह भोले की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

बता दें कि सपना चौधरी काफी लोकप्रिय लोक कलाकार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है। सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बॉस 11 का हिस्‍सा रही थीं। उसके बाद से उन्‍हें ग्‍लोबल पहचान मिली थी। हाल ही में सपना ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है। उनकी फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स हाल ही में र‍िलीज हुई है जिसमें वह आईपीएस अफसर बनकर नजर आई हैं। आज सपना चौधरी के गाने, उनके डांस वीडियो खूब धूम मचाते हैं। वह हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगाती हैं। 

Tags: