देशभर को अपने डांस से दीवाना बनाने वाली जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को असल पहचान स्‍टेज शोज से ही मिली थी। सपना चौधरी ने जिस भी गानें पर अपने कदम थिरकाये वो हिट हो गया। उनके गाने शादी पार्टी में डीजे की जान बन गए। हर बारात में लोग सपना के गाने पर ठुमके लगाते नजर आते हैं। क्या बच्चा, क्या, बूढा, और क्या जवान हर कोई सपना की कातिल अदाओं का दीवाना है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी फंक्‍शन का है। यहां स्टेज पर सपना हरे रंग का सलवार सूट पहनकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। गाने का टाइटल 'कच्चे कटले' है। 4 मिनट 33 सेकंड के इस वीडियो में सपना चौधरी अपने रंग में नजर आ रही है और लोग उनके डांस को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Full View


बता दें कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में एक्टिंग का आगाज किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन फिर भी सपना की एक्टिंग ने फिल्म में जमकर सुर्खियां बटोरीं। सपना चौधरी हमेशा से ही अपने गानों के चलते सोशल मीडिया पर धमाल मचाती रही हैं।

Tags: