Sapna Choudhary song Katal Out: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के फैंस के ल‍िए खुशखबरी है। लंबे समय बाद सपना चौधरी का नया गाना यूट्यूब पर र‍िलीज हुआ है। इस गाने के बोल हैं 'कतल करेगी के'। अक्‍टूबर महीने में सपना चौधरी ने बेटे को जन्‍म दिया था और उससे पहले प्रेग्‍नेंसी के चलते उनके नए गाने रिलीज नहीं हुए। काफी वक्‍त से फैंस उनके नए गाने का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्‍म हो गया है। सपना चौधरी के गाने का वीडियो धूम मचा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं और अंग्रेजी बोल रही हैं। इस गाने को सिंगर मोहित शर्मा ने गाया है जबकि बोल सुमित बालंबिया ने लिखे हैं। गाने के बोल हैं- नागिन सी चाले चाले, अक्‍खा मार डाले। जहर भरेगी के, 'कतल करेगी के'।

Full View


Tags: