नई दिल्‍ली। वैसे तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का लोकप्र‍ियता के मामले में कोई मुकाबला नहीं है लेकिन यूट्यूब स्‍टार अमित भड़ाना उन पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर एक तरफ सपना चौधरी के डांस का जलवा है तो दूसरी तरफ उनके ठुमकों को टक्‍कर दे रहा है यूट्यूब किंग अमित भड़ाना के वीडियोज। देसी अंदाज (हरि‍याणवी-भोजपुरी ) में कॉमेडी वीडियो बनाने वाले अमित भड़ाना के यूट्यूब पर 13 मिलियन सब्‍सक्राइबर हैं। उन्‍हें फेसबुक पर लगभग 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, तो ट्व‍िटर पर 71.3k से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं सपना चौधरी को 2.3 मिलियन लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं।

सिर्फ फॉलोइंग के मामले में ही नहीं बल्कि लोकप्रियता में भी अमित काफी आगे नजर आ रहे हैं। अमित भड़ाना ऐसी शख्‍सियत हैं जिनके वीडियोज आते ही Youtube पर Top Trend बन जाते हैं। अमित भड़ाना का वीडियो 'स्कूल के वो दिन' यूट्यूब पर सबसे ऊपर है। इस वीडियो को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें अमित स्‍कूल के छात्र के अवतार में नजर आए हैं। वीडियो में द‍िखाया गया है कि कैसे एक एक द‍िन गुजरता जाता है और हम बड़े हो जाते हैं। वीडियो स्‍कूल के द‍िनों में वापस लेकर जाता है। यह वीडियो देखकर कई लोग अपने स्‍कूल के दिनों को याद कर रहे हैं।

Full View


इतना ही नहीं कुछ समय पहले टीसीरीज ने उनका परिचय वीडियो जारी किया था जिसे अब तक 19 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो में एक छोटे से बालक के अमित भड़ाना बनने की कहानी दिखाई गई है। यह एक रैप सॉन्ग है, जिसमें अमित भड़ाना ने अपने बचपन लेकर अब तक के सफर को बताया है। अमित के इन वीडियोज का मुकाबला सपना चौधरी के गाने भी नहीं कर पा रहे हैं। 

Tags: