हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी आज (25 स‍ितंबर) 29वां जन्‍मदिन मना रही हैं। सपना चौधरी के डांस के पूरे भारत में करोड़ों दीवाने हैं। सपना चौधरी का नाम जब भी लिया जाता है तो सबसे पहले हमारे जहन में उनका जो गाना आता है वो है 'तेरी आंख्या का यो काजल'। इस गाने की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। सपना चौधरी का 'तेरी आंख्या का यो काजल' सॉन्ग पर डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सपना के डांस ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। इस सॉन्ग में सफेद सूट में सपना का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। सपना के इस डांस वीडियो की पॉपूलिरिटी का अदांजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में सपना के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी काफी दमदार लग रहे हैं।

Full View
Tags: