Sapna Choudhary Dance Video: इस लड़की ने सपना चौधरी को दी कड़ी टक्कर, साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल

Sapna Choudhary Dance: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस के लाखों फैंस हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो बहुत देखा जा रहा है जिसमें एक लड़की उनके साथ डांस करती दिख रही है।;

Update: 2020-11-27 07:33 GMT

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सपना कुछ समय पहले तक केवल स्टेज शो करती थीं लेकिन अब वो कई वीडियो एलबम में भी नजर आती हैं। उनके लाखों फैंस हैं और यही वजह है कि यू-ट्यूब पर उनके गानों को करोड़ों व्यूज मिलते हैं। इन दिनों उनका एक गाना यू-ट्यूब पर काफी देखा जा रहा है जिसमें उनके साथ एक लड़की स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं, दोनों मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस कर रही हैं। सपना के साथ डांस कर रही लड़की उन्हें कड़ी टक्कर दे रही है। इस गाने को अब तक 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। देखें सपना का ये डांस वीडियो।

Full View


Full View


Tags:    

Similar News