Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी गाने 'जेवड़ी' पर जमकर नाचीं सपना चौधरी, फैंस हो गए दीवाने

Sapna Choudhary Dance on haryanvi song jevdi si baat raakhi: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है ज‍िसमें वह हरियाणवी गाने 'जेवड़ी' पर डांस कर रही हैं।;

Update: 2020-11-28 06:35 GMT

Sapna Choudhary Dance on haryanvi song jevdi si baat raakhi: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है ज‍िसमें वह हरियाणवी गाने 'जेवड़ी' पर ऐसा जबरदस्‍त डांस कर रही हैं कि फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले इस गाने का वीडियो साझा कर रहे हैं, वहीं मीडिया में भी इस गाने का जिक्र हो रहा है।

स्‍टेज कार्यक्रमों के ल‍िए मशहूर सपना चौधरी का यह वीडियो भी पथरिया बुंदेली मेला महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम का है। कुछ महीने पहले हुए इस कार्यक्रम में सपना चौधरी को देखने हजारों दर्शक जुटे थे। सपना चौधरी ने कार्यक्रम में एक नहीं बल्कि अपने दर्जनभर हिट गानों पर ठुमके लगाए। आलम ये था कि उनकी एक झलक पाने को फैंस स्‍टेज के करीब आ गए। वहीं इस कार्यक्रम का वीडियो यूट्यूब पर आया तो देशभर में उनके फैंस को एक सरप्राइज मिला। 

Full View

सपना चौधरी के इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। इस गाने में सपना चौधरी का अंदाज भी काफी दिलकश नजर आ रहा है। वह पीले रंग के कुर्ते और लाल रंग की सलवार में नजर आ रही हैं।

Tags:    

Similar News