Sapna Choudhary Sexy Video: सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्‍या का यो काजल' की धूम, 45 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Sapna Choudhary Sexy Video: सपना चौधरी का नाम जब भी लिया जाता है तो द‍िमाग में उनका एक गाना सबसे पहले आता है। य‍ह गाना है 'तेरी आंख्या का यो काजल'। आपको बता दें कि इस गाने को अब तक 45 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।;

Update: 2020-12-03 17:45 GMT

नई दिल्‍ली। सपना चौधरी का नाम जब भी लिया जाता है तो द‍िमाग में उनका एक गाना सबसे पहले आता है। य‍ह गाना है 'तेरी आंख्या का यो काजल'। हिंदी भाषी राज्‍यों में इस गाने की दीवानगी इस कदर है कि कोई भी शादी-पार्टी हो, यह गाना जरूर बजाया जाता है। डीजे पर इस गाने की खासा डिमांड रहती है। आपको बता दें कि इस गाने को अब तक 45 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

सपना चौधरी का ये फेमस गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। यहां सपना चौधरी का नाम सर्च करने पर ये सबसे ऊपर आता है। ये गाना उनके एलबम यूट तेरा पतला 2 का है जिसे डीसी मदाना ने गाया है। इस गाने के वीडियो में सपना चौधरी डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना ने ब्लू और पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। उनका यह डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

Full View


हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वाले हैं। अपने स्टेज शो के लिए मशहूर सपना जहां भी परफॉर्म करने जाती हैं उनके हजारों फैंस वहां उनका डांस देखने पहुंच जाते हैं। पिछले कुछ समय में उनके फैंस की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां वो केवल हरियाणा और पंजाब तक ही मशहूर थीं और वहीं अक्सर डांस परफॉर्मेंस देती थीं वहीं अब वो देशभर में पहचानी जाती हैं और देश के कई हिस्सों में उनके शो होते हैं।

आ चुका है भोजपुरी वर्जन

सपना चौधरी के हरियाणवी गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' का भोजपुरी वर्जन भी आ चुका है। इस गाने का भोजपुरी वर्जन 'तोहार भोजपुरी' यूट्यूब चैनल पर है। इस गाने के बोल हैं- 'तोहार अखियां के वो काजल हमार जान ले गईल...कुछ कईवो न कइलो राजा...दिल हैरान हो गईल...'। इस गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 60 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया।

Tags:    

Similar News