Sapna Chaudhary Raj Mawar ka hit haryanvi gana Kala Dora: हरियाणा ही नहीं पूरे देस में लोकप्रिय सपना चौधरी को हमने उनके कई रूपों में देखा और पसंद किया है। लेकिन सपना चौधरी को देसी लुक्‍स में दर्शका सबसे ज्‍यादा देखना चाहते हैं। राज मवार और सपना चौधरी के गाने 'काला डोरा' में सपना चौधरी अपने इसी रूप में नजर आ रही हैं। ये गाना 2017 में र‍िलीज हुआ था और तभी से इसमें सपना का देसी रूप लोगों को घायल कर रहा है।इस गाने में सपना ने सफेद हरियाणवी शर्ट और हरे रंग का देसी घाघरा पहना हुआ है। गाने में सपना के और भी देसी रूप देखने के मिलते हैं जैसे मटके से पानी भरना, गोबर लीपना और भी काम करना। इस गाने में उन्होंने एक बकरी के बच्चे को भी बचाया है। गाने को लिखा है एंडी दहिया ने और वीनू गौर ने संगीत दिया है।

Full View


Tags: