हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नया गाना दरोगा जी रिलीज होते ही धूम मचा रहा है। 25 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को बार बार देखा और सुना जा रहा है। कुछ ही घंटों में इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में सपना चौधरी के डांस मूव्‍स काफी दिलकश हैं और उनकी अदाएं दिल लूट लेने वाली हैं। गाने में सपना के साथ एक्टर नवीन नारू भी दिख रहे हैं। पुलिस की वर्दी पहने नवीन हरियाणवी डांसर सपना के साथ खूब जमकर ठुमके लगा रहे हैं। हरियाणी और भोजपुरी गानों पर डांस करने वाली सपना चौधरी का ये गाना फैंस को दीवाना बना रहा है। सपना चौधरी के गाने दरोगा जी को ऋषि राज मस्‍ताना ने लिखा है और इसे रुचिका और सुभाष फौजी ने गाया है। यह गाना फ‍िलहाल सपना चौधरी का सबसे चर्च‍ित गाना है और यूट्यूब पर टॉप सर्च में बना गया है।

Full View


Tags: