Sapna Choudhary Top 5 Videos viral: यूट्यूब पर जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की धूम है। सपना चौधरी के डांस वीडियोज इन दिनों यूट्यूब सहित सोशल मीडियो के अलग अलग प्‍लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी हिंदी, हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर डांस के ल‍िए जानी जाती हैं। उनके वीडियोज को लाखों व्‍यूज मिलते हैं।

सपना चौधरी के जो गाने वायरल हो रहे हैं उसमें तेरी आंख्‍या का यो काजल टॉप पर है। सपना चौधरी का नाम जब भी लिया जाता है तो द‍िमाग में उनका यह गाना सबसे पहले आता है। डीजे पर इस गाने की खासा डिमांड रहती है। इस गाने को अब तक 45 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। सपना चौधरी का ये फेमस गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। यहां सपना चौधरी का नाम सर्च करने पर ये सबसे ऊपर आता है। ये गाना उनके एलबम यूट तेरा पतला 2 का है जिसे डीसी मदाना ने गाया है।

Full View


Full View


Full View


Full View


Full View


वहीं उनका गाना हट जा ताऊ, मैं इंग्लिश मीडियम, तू चीज लाजवाब को भी यूट्यूब पर खूब देखा और सुना जा रहा है। ये वो गाने हैं जिन्‍होंने सपना चौधरी को नई पहचान देकर बुलंदियों पर पहुंचाया है। बता दें कि हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के लाखों चाहने वाले हैं। अपने स्टेज शो के लिए मशहूर सपना जहां भी परफॉर्म करने जाती हैं उनके हजारों फैंस वहां उनका डांस देखने पहुंच जाते हैं।

Tags: