Sapna Chaodhary Wiki: 9वीं क्लास में थीं सपना चौधरी पिता की हो गई मौत, कर्ज के कारण गिरवी रखना पड़ा था घर

Sapna Chaodhary Wiki: सपना चौधरी आज अपना बर्थडे मना रही हैं।सपना चौधरी ने बेहद कम उम्र में स्टेज शो करना शुरू कर दिया था। सपना चौधरी जब 9वीं क्लास में थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। जानिए सपना के संघर्ष की कहानी..;

Update: 2020-11-29 05:19 GMT

Sapna Chaodhary Wiki:  हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी आज अपना 31वां बर्थडे मना रही हैं। सपना चौधरी के गाने और डांस का वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं। सपना चौधरी ने साल 2017 में बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। घर के अंदर उन्होंने अपने संघर्षों की कहानी सुनाई थी। सपना चौधरी बिग बॉस के घर के अंदर लगभग दो महीने तक रही थी। इस दौरान उनकी कई अनसीन वीडियो वायरल हुए थे। बिग बॉस के घर में उन्होंने अपने को कंटेस्टेंट प्रियांक को बताया था कि जब वह 9वीं क्लास में थी तो उनके पिता की मौत हो गई थी।

सपना ने बताया कि उनके पिता पर काफी कर्ज था। इसके कारण उन्हें घर तक गिरवी रखना पड़ा था। इसके बाद सपना ने स्टेज शो शुरू कर दिए थे। सपना ने कहा था कि- 'मैं रात में शो करती थी और सुबह स्कूल जाती थीं। मैं पीछे बैठा करती थी और पीरियड के बीच में सो जाती थी। मेरे टीचर भी मुझसे कुछ नहीं कहते थे।'

Full View

लड़कों से करती हैं नफरत

सपना ने प्रियांक से कहा था कि वह लड़कों से नफरत करती हैं। सपना चौधरी के मुताबिक उनकी बहन की दो शादियां हुई लेकिन दोनों बार उन्हें पति से धोखा मिला। इसी वजह से सपना लड़कों पर भरोसा नहीं करती हैं। बिग बॉस के घर के अंदर ही सपना ने बताया कि वह बचपन में अपने पापा के जेब से पैसे चुराया करती थी। सपना कहती हैं कि-'पापा की जेब में से पैसे चुराने में बड़ा मजा आता था। मैंने अपने पापा की जेब से बहुत पैसे चुराए हैं। सपना के मुताबिक- मैं उस टाइम में पापा की जेब से 100-100 रुपए चुराकर खुब ले जाती थीं।'

Full View

घटाया था वजन

बिग बॉस के घर के अंदर सपना चौधरी के वजन का मजाक बनाया जाता था। सपना को सलमान खान ने भी वजन घटाने के लिए कहा था। सपना ने इसकेबाद जिम में पसीना बहाया और डाइट को कंट्रोल करके वेट लॉस किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना चौधरी ने फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलावा वह पंजाबी, हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं। सपना के हर वीडियो को लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं।    

Full View
Tags:    

Similar News