Bhuwari Dharata Achar: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव के इस गाने को उनका सबसे सुपर हॉट गाना माना जाता है। गाने का नाम है 'भुअरी धरता अचार' गाने के बोल और महिला कलाकार का नृत्य आपको अंदर से प्रसन्न कर देगा। प्रमोद प्रेमी के गाने ऐसे ही मिलियंस में व्यूज पाते रहते हैं। भोजपुरिया जगत में प्रमोद प्रेमी के लाखों में फैंस हैं जिसकी बदौलत उनका कोई भी गाना आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है प्रमोद प्रेमी के गाने केवल एक-दो दिन ही नहीं बल्कि महीनों सालों तक सुने जाते हैं।

बहुत ही कम समय में प्रमोद प्रेमी ने भोजपुरी के बड़े-बड़े सिंगरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। प्रमोद प्रेमी ने भोजपुरी के कुछ फिल्मों में भी काम किया है और भविष्य में उनका इरादा और भी भोजपुरी फिल्मों में काम करने का है प्रमोद प्रेमी के गाने को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और संगीत भी उन्हीं का दिया हुआ है।

Full View


Tags: