Bhojpuri Actress Poonam Dubey Dance: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस पूनम दुबे अपनी बेमिसाल अदाओं से अपने फैंस को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। भोजपुरी फिल्मों में तो उनका जबरदस्त दबदबा है, इंस्टाग्राम पर भी वह किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने जुबिन नौटियाल के गाने 'या मुझे प्यार है तुमसे' पर बेहद मनमोहक डांस किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी वीडियो रील भी शेयर की है।



Tags: