Bhojpuri Holi Songs: ये हैं अक्षरा सिंह और पवन सिंह के सबसे पॉपुलर होली गाने, त्योहार में हो रहे हैं वायरल

Bhojpuri Holi Songs: पवन सिंह लाखों लोगों के दिलों पर राज करते है। साथ ही अपने फैंस के लिए त्योहार के तोहफे के रूप में गाना रिलीज करते है उनका ऐसा ही एक गाना है होली में रोमांस और इसी गाने की तरह भोजपुरी में धमाकेदार गाने लाते रहते है।;

Update: 2022-03-16 19:29 GMT

Bhojpuri Holi Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अब केवल भोजपुर या बिहार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश से विदेशों में भी इनका बोलबाला है और उनके लाखों करोड़ों फैंस है। वैसे तो भोजपुरी में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार और गायक है, लेकिन भोजपुरी में पहला नाम पवन सिंह का लिया जाता है। जोकि होली जैसे त्योहार के सीजन में अपने फैंस के लिए गाना बना रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का एक होली का गाना लॉन्च हुआ है। इस गाने का नाम 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' है। फैंस भोजपुरी फिल्मों में भी इन दोनों जोड़ियों की सराहना करते हैं दोनों जोड़ियों को काफी पसंद भी किया जाता है।

Full View


रंगों के त्यौहार होली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोग बेसब्री से भोजपुरी गाने का इंतजार कर रहे थे, इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि पवन सिंह का भोजपुरी का होली गाना व्हाइट व्हाइट लहंगा रिलीज के बाद न्यूज़ और लाइक की पकड़ बना चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो होली के त्योहार पर होली के नए-नए गाने बना रहे हैं। खेसारी लाल यादव का भी ऐसा ही एक हिट गाना है होली के पुआ। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। संगीत दिया है रौशन सिंह ने। और विडियो पर अब तक सैकड़ो व्यूज आ चुके हैं।

Full View


अक्षरा सिंह का गाना होली में रोमांस गाना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा टिक टॉक की बात कर रही हैं और बता रही हैं कि कैसे रोमांस वायरल हो गया है। ऐसा ही एक गाना होली में रोमांस सुपरस्टार पवन सिंह ने गाया है। वहीं, आपको इस गाने में नजर आएंगी स्वेता मेहरा। स्वेता खेसारी लाल यादव की कई विडियोज में काम कर चुकी है। वहीं बात करें गाने की तो भोजपुरी दर्शकों ने यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद भी किया है।

Tags:    

Similar News