Pawan Singh Holi Song: व्हाइट-व्हाइट लहंगा के बाद पवन सिंह का नया धमाका, रिलीज हुआ गाना 'होली के मजा'

Pawan Singh Latest Holi Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी होली स्पेशल गाना 'होली के मजा' रिलीज हो गया है। गाने में पवन सिंह के साथ श्वेता महरा भी नजरआ रही हैं। यहां पर देखें पवन सिंह का नया गाना।;

Update: 2022-03-13 03:51 GMT

Pawan Singh Holi Ke Maza Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है। व्हाइट व्हाइट लहंगा की सफलता के बाद अब पवन सिंह का यह गाना 'होली के मजा' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहा है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है।

Full View


'होली के मजा' गाने में पवन सिंह (Pawan Singh Holi Bhojpuri song) के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है। पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना 'होली के मजा' को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं। इसे हर घन्टे के हिसाब से 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। 

प्रियांशु सिंह ने दिया संगीत

गाने का संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना से रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों के बीच जारी होली की हुड़दंग के संग उड़ते रंग और गुलाल देखकर आप भी रंगों के त्यौहार के संग रंग जाएंगे। पवन सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिल रहा है।

Full View


Tags:    

Similar News