Pawan Singh Monalisa Song: भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले पवन सिंह और एक्ट्रेस मोनालिसा का 'पाला सटाके' के गाना जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में मोनालिसा दुल्हन के जोड़े में सुहागरात की सेज पर कमाल लग रही हैं। पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की कुछ बेहतरीन जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं जो इनके किसी भी गाने का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं।

हालांकि उनके पुराने गाने भी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इनके गाना 'पाला सटाके' को यूट्यूब पर 18 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने से पहले भी पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं जो दर्शकों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। इस गाने को लिखा है भोजपुरी के मशहूर राइटर मनोज मतलबी ने हर संगीत दिया है छोटे बाबा ने। यह गाना भोजपुरी की सुपरहिट फिल्म सरकार राज का है।


Full View


Tags: