Pawan Singh Bhojpuri Video Song: पवन और मोनालिसा की कैमिस्ट्री हुई दर्शकों के बीच वायरल, देखें रोमांटिक वीडियो
Pawan Singh And Monalisa Romantic Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया गाना 'फाट जाई चोली हो' इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है।;
Pawan Singh And Monalisa Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'फाट जाई चोली हो' वीडियो यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। यह गाना भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और मोनालिसा पर फिल्माया गया है। यह भोजपुरी गाना फिल्म 'जिद्दी आशिक' का है। गाने को पवन सिंह और कल्पना सिंह ने गाया है। वही गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। इस गाने को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की जोड़ी एक साथ बेहद जच रही है। यह रोमांटिक डांस वीडियो आप यहां देख सकते हैं और एंजॉए कर सकते हैं।