Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'कटनी ना होई ए बलम' हुआ वायरल!
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों की धूम लगातार देखने को मिल रही है। उनके नए नए गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो रहे हैं। उनका जलवा इन दिनों कायम है। उनका जो भी गाना रिलीज होता है, वह चंद घंटों में ही हिट हो जाता है। अब पवन सिंह का नया गाना भी धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं- 'कटनी ना होई ए बलम' (Katni Na Hoi Ae Balam). पवन सिंह का यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो चुका है।
Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों की धूम लगातार देखने को मिल रही है। उनके नए नए गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो रहे हैं। उनका जलवा इन दिनों कायम है। उनका जो भी गाना रिलीज होता है, वह चंद घंटों में ही हिट हो जाता है। अब पवन सिंह का नया गाना भी धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं- 'कटनी ना होई ए बलम' (Katni Na Hoi Ae Balam). पवन सिंह का यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो चुका है।
पवन सिंह के इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है। ये गाना रिलीज के बाद महज 3 घंटे में 3 लाख के आंकड़े को पार कर गया। पवन सिंह का यह गाना आज वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना कृषि प्रधान विषयों पर आधारित चैती गीत है।
पवन सिंह ने अपने इस गाने को लेकर कहा कि आप हमारा ये गाना सुनिए और झूम झूम कर अपनी मेहनत की फसल काटिये। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह गाना सभी को पसंद आ रहा है। इसके लिए उन्होंने दर्शकों का शुक्रियाअदा भी किया है। आपको बता दें कि चैती गीत 'कटनी ना होई ए बलम' को खूबसूरत आवाज पवन सिंह ने दी है। इस गाने के बोल विकी विशाल ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।