Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का रोमांटिक गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

Bada Arman Jage Ho Song: भोजपुरी फिल्म के सेंसेशन पवन सिंह का नया गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। यहां देखें ये गाना...

Update: 2021-12-03 04:21 GMT

Pawan Singh Bhojpuri Song Bada Arman Jage Ho: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय म्यूजिक सेंशेसन पावर स्टार पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'बड़ा अरमान जागे हो' रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा रहा है। पवन का यह गाना बेहद रोमांटिक है। एक दिन में इसे चार लाख 77 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।


गानो को मलेशिया के शानदार लोकेशन में शूट किया गया है। पवन सिंह के साथ इस गाने में आकांक्षा अवस्थी नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है। इस गाने को पवन सिंह ने ममता राउत के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक और लिरिक्स आनंद ओझा का है। यह गाना निर्माता अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।


Full View


Similar News