Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह भोजपुरी के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर और एक्टर में से एक हैं। उन्होंने अब तक अनेक भोजपुरी सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी जोड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे साथ काफी पसंद की जाती है। दोनों कई हिट गानों में नजर आ चुके हैं। इन दिनों दोनों का एक गाना 'ए शोना जुदा नहीं होना' लोगों को खूब भा रहा है। यह रोमांटिक गाना 'शेर सिंह' फिल्म का है। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।


Full View


Tags: