Nirahua And Amrapali Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ की एक्टिंग के फैंस काफी दीवाने हैं। निरहुआ की फ़िल्में रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा देती हैं। वहीं निरहुआ (Nirahua) के गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर निरहुआ के गाने हमेशा टॉप लिस्ट में बने रहते हैं। इस बार निरहुआ का 'उड़ावाला ये राजा' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने का जादू निरहुआ के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Full View

'उड़ावाला ये राजा' वीडियो सॉन्ग में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी नजर आ रही है। फैंस इन दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस गाने में दोनों ने धमाल मचा दिया है। इस गाने को कल्पना और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'राम लखन' के इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने को मिल रही है।आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस हिट गाने को अब तक इस गाने को 1 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा में हिट जोड़ी की बात की जाए तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Ke Gane)की जोड़ी सबसे बेस्ट मानी जाती है। दर्शक को इन दोनों की जोड़ी को देखना अच्छा लगता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी हैं।

Tags: