Monalisa Bhojpuri Hot Video Song: मोनालिसा उर्फ अंतरा विश्वास भोजपुरी फिल्मों की ऐसी नायिका है जो धूमधड़ाके और शानदार अदायगी के लिए जानी जाती है। वो भोजपुरी की उन नायिकाओं में शुमार होती है जो डांस गाने और एक्टिंग के बल पर फिल्म को हिट कराने का माद्दा रखती है। मोनालिसा की सबसे खास बात यह है कि वह शानदार एक्टिंग कर अपने फैंस का दिल जीत लेती है। उनकी एक फिल्म हिटलर का गाना यू-ट्यूब पर काफी छाया हुआ है। गाने के वीडियो में मोनालिसा बेहद दिलकश डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह डांस वीडियो यूट्यूब पर अब कई लाखों बार देखा जा चुका है। इस गाने के बोल है तोहार पिरितिया। इस गाने को गाया है पामेला जैन ने। इस गाने को लिखा और संगीत दिया है एस कुमार और तस्सवुर ने। इस गाने में मोनालिसा काफी दिलकश अंदाज में स्विमंग पूल में गाते और मस्ती करती हुई नजर आ रही है।

Full View


Tags: