रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में सबका दिल जीतने वाले कपल रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला शो के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों का नया गाना मरजानेया रिलीज हो गया है। इस गाने में रुबीना अभिनव से अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं लेकिन वो उन्हें नजरअंदाज करते हैं। गाने में दोनों के बीच छोटी मोटी नोंकझोंक भी दिखाई गई है।

गाने में फिर रुबीना अभिनव की किसी बात से नाराज हो जाती हैं लेकिन फिर अभिनव उन्हें मना लेते हैं। गाने में दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक है। मालूम हो कि 03 मिनट 08 सेकंड के इस गाने को नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है जबकि इसके लिरिक्स बब्बू के हैं। तो वहीं इसको म्यूजिक दिया है रजत नागपाल ने। पहली बार 09 मार्च को गाने का पोस्टर शेयर करते हुए इस कपल ने अपने पहले गाने के बारे में फैंस को जानकारी दी थी।


Full View

मालूम हो कि बिग बॉस 14 की विनर रुबीना और अभिनव रियल लाइफ कपल हैं। दोनों ने 21 जून 2018 को शादी की थी लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद होने लगे थे। इसके बाद दोनों बिग बॉस के घर में साथ नजर आए और उन्हें एक- दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिला और एक बार फिर दोनों करीब आ गए हैं और दोबारा शादी करना चाहते हैं। 

Tags: