Manoj Bajpayee Bhojpuri Rap Song Bambai Main Ka Ba : मनोज बाजपेयी का भोजपुरी रैप सॉन्ग 'बम्बई में का बा' का ऑफिशल वीडियो यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। गाने के वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर गरदा उड़ा दिया है। दर्शकों के बीच मनोज बाजपेयी का यह गाना खासा पसंद किया जा रहा है। फैंस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मनोज बाजपेयी का भोजपुरी रैप 'बम्बई में का बा' को एक-दूसरे के बीच शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं ,'गर्दा मचा देला हो भैया।'

Full View


बता दें कि यह भोजपुरी रैप सॉन्ग महामारी कोरोनोवायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच प्रवासियों की दुर्दशा पर आधारित है। इस गाने को डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि इसे अपनी आवाज से सजाया खुद मनोज बाजपेयी ने है।

Tags: