इस तारीख से शुरू होती है Malaika Arora की 'मूविंग इन विद मलाइका', इस सेलिब्रिटी शो की पहली गेस्ट

Malaika Arora's Show Guest Name Out: Malaika Arora इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के लिए एक नया अपडेट सामने आया है।;

Update: 2022-11-24 07:02 GMT

Malaika Arora's show guest: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो को लेकर चर्चा में आ गईं। इस फोटो के साथ दिए गए कैप्शन को पढ़कर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और मैंने हां कह दिया।' उसके बाद उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी करेंगी। लेकिन उन्होंने नए चैट शो के लिए ओके कहा, शादी के लिए नहीं। करण जौहर के बाद अब मलाइका अरोड़ा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपना चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' लेकर आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि इस शो में कई सितारे मेहमान बनकर आएंगे। इसी बीच एक नाम जिसका शो में आना लगभग तय है, सामने आया है।

Malaika Arora's show guest के शो गेस्ट का नाम हुआ आउट

Malaika Arora's show guest इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका ने शो को लेकर अब तक कई अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। इसी बीच अब शो के गेस्ट के नाम का खुलासा हो गया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो में आने के लिए कई स्टार्स को अप्रोच किया गया है। जिसमें फराह खान शो में आने के लिए राजी हो गईं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शो में फराह खान के अलावा और भी बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

Tags:    

Similar News