Moving In With Malaika: Malaika Arora ने की Nora Fatehi की बेइज्जती, चैट के बीच नाराज एक्ट्रेस ने छोड़ी कुर्सी

Malaika Arora ने अपने चैट शो में Nora Fatehi की बेइज्जती की। ये सुनकर Nora Fatehi गुस्से में उठकर बाहर जाती नजर आईं।;

Update: 2022-12-12 06:50 GMT

Moving In With Malaika Promo: Malaika Arora का चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' शुरू से ही चर्चा में रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर प्रसारित होने वाले इस शो से फैंस को काफी गॉसिप मिल रही है। लेकिन इसका नया प्रोमो वीडियो फैंस को हैरान कर रहा है। क्लिप में मलाइका नोरा को लेकर चौंकाने वाला बयान देती हैं, जिसे सुनकर नोरा फतेही को गुस्सा आ जाता है और वह कुर्सी से हट जाती हैं।

Malaika Arora ने Nora Fatehi का उड़ाया मजाक

दरअसल, 'मूविंग इन विद मलाइका' के नए प्रोमो में करण जौहर सबसे पहले मलाइका अरोड़ा से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह करण उलटा मलाइका से सवाल करने लगते हैं, जिससे मलाइका थोड़ा नाराज हो जाती हैं। इसके बाद कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस नोरा फतेही के साथ मलाइका से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात में मलाइका ने नोरा को कभी हां कभी ना कहकर इंट्रोड्यूस कराया था। नोरा यह सुनकर चौंक गईं।

Tags:    

Similar News