कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को नजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने यहां वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है. इसके तहत अत्यावश्यक सुविधाओं के अलावा अन्य सभी चीजों को बंद कर दिया गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी लॉकडाउन के चलते घर पर मौजूद हैं और अपनों के साथ वक्त बिता रही हैं. घर पर वो अपने बेटे को फिट रहने के लिए ट्रेन कर रही हैं. एक्ट्रेस ने आज बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर की है जिसमें वो योग करने के बाद स्ट्रेचिंग करते नजर आए.

Tags: