Khesari Ka naya gana : शानदार रैप के साथ रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया गाना, देखें वीडियो

Khesari Ka naya gana : खेसारी लाल यादव का नया गाना तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं यूट्यूब पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को मात्र 2 घंटे में 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।;

Update: 2022-05-06 17:37 GMT

Khesari Ka naya gana : भोजपुरी इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव कुछ ऐसे गायकों में शुमार हैं जिनकी लोकप्रियता ना केवल उत्तर प्रदेश बिहार तक सीमित है बल्कि पूरे देश में उनके गाने खूब धूम मचाते हैं। खेसारी के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों रात तेजी से वायरल हो जाते हैं। युवाओं में आप उनके क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। हाल ही में कुछ घंटों पहले खेसारी लाल का नया गाना तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही बवाल मचाए हुए है।


गाने में ईशा शर्मा ने खेसारी लाल यादव की प्रेमिका का रोल निभाया है। ईशा शर्मा खेसारी को छोड़कर चली जाती है और फिर काफी लंबे समय बाद प्यार का इजहार लेकर वापस आती हैं। जिस पर खेसारी लाल यादव काफी भड़के हुए नजर आते हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने शानदार रैप के साथ मजेदार अंदाज में फिल्माया है। पीली धोती, लाल गमछा और काली रंग की पगड़ी के कॉम्बिनेशन में खेसारी अपने नए अंदाज से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। वहीं गाने में खेसारी के दबंग अंदाज को भी बेहद पसंद किया जा रहा है। गाने को कुछ ही घंटों में 2 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जो गाने की पॉपुलेरिटी बयां कर रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव के साथ खुशबू तिवारी ने अपनी शानदार आवाज दी है। लिरिक्स यादव राज ने दिया है। जबकि म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है।


Full View


Tags:    

Similar News