Full View

भोजपुरी गानों के बादशाह और अपनी दमदार आवाज से सभी के दिलों पर छा चुके खेसारी लाल यादव जनता के दिलों में बसते हैं। साथ ही खेसारी लाल की जवानी एक ऐसी एक्ट्रेस को देखकर फीकी पड़ जाती है, जिसके साथ उनकी मुलाकात हो जाती है। इतना ही नहीं दोनों के बीच प्यार का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।

बवाल मचा रहे इस गाने में आप देखेंगे कि खेसारी लाल को देखते ही पहली एक्ट्रेस अपना पल्लू हिलाती है। फिर वो एक्ट्रेस की कमर पकड़ लेते हैं और कुछ कमाल के डांस कर सभी का दिल जीत लेते हैं। इसके बाद खेसारी और एक्ट्रेस दोनों नाइटगाउन पहनकर अंधेरी रात में काफी रोमांटिक हो जाते हैं।

हम आपको बता दें कि इस वीडियो को वेव म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है, जिसे जनता काफी पसंद कर रही है। साथ ही इस गाने को अब तक करोड़ों से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो को देखकर कमाल के कमेंट्स भी किए हैं।

Tags: